

यात्रियों की सुविधाओं के लिए बनाए विश्रामगृह व सुलभ शौचालय का यात्रियों को नहीं मिल रहा लाभ
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783039649
कामां – कामां नगर पालिका की मनमानी के चलते तीर्थराज विमलकुंड बड़ी परिक्रमा मार्ग में पर्यटन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए बनाए गए विश्रामगृह व सुलभ शौचालय का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है जिससे बृज यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फायर स्टेशन में पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित कराए गए सुलभ शौचालय को ब्रज यात्रियों के लिए चौबीस घंटे खुलवाए जाने की मांग को लेकर कस्बे वासियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है।
कस्बावासियों द्वारा नगर पालिका को भेजे गए पत्र में बताया गया कि राजस्थान पर्यटन विभाग ने कामां में आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के लिए विमल कुंड पर विश्राम गृह व सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कराया था लेकिन बाद में नगर पालिका ने नगर पालिका का भी संचालन किया गया विश्रामगृह को अपने कब्जे में लेकर फायर स्टेशन बना दिया। काफी दिनों तक विश्रामगृह नगर पालिका की हिटलरशाही के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्रामगृह व सुलभ शौचालय का लाभ नहीं मिल रहा है।
शौचालय यात्रियों के काम नहीं आ रहा है बाहर फायर स्टेशन के अंदर स्थापित सार्वजनिक मेन गेट पर ताला लगा रहता है किसी यात्री को अंदर घुसने नहीं दिया जाता मजबूरन यात्रियों को चौबीस घंटे यात्रियों के लिए खुलवाने की को बाहर सड़क या खेतों में शौच करना पड़ता है। पत्र में कस्बे वासियों ने सुझाव शौचालय मांग की है।