A2Z सभी खबर सभी जिले की

कार्तिक मास में महेन्द्र दीक्षित गोवर्धन क़े सानिध्य में कामवन दर्शन करने आये सैकड़ों श्रद्धालु

कार्तिक मास में महेन्द्र दीक्षित गोवर्धन क़े सानिध्य में कामवन दर्शन करने आये सैकड़ों श्रद्धालु

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामवन हमें अत्यंत प्रिय -महेन्द्र दीक्षित

Related Articles

कामां – कामवन दर्शन को महेन्द्र दीक्षित क़े पावन सानिध्य में आये सैकड़ों कृष्ण भक्तों ने कामवन विराजित मंदिरों देवालयों ,कुण्डों व श्री कृष्ण की लीलास्थलियों के दर्शन व पूजन कर पुण्य की प्राप्ति की । तीर्थराज विमल कुण्ड की परिक्रमा कर स्नान ,आचमन व पूजन किया तथा श्री विमल बिहारी जी,विमल देवी ,सिद्ध बाबा सहित सभी मन्दिरों के दर्शन किये ।
श्रद्धालुओं ने बताया कि कामवन उन्हें अत्यंत प्रिय है तथा आज अपने परिवारीजनों को साथ लेकर दर्शनार्थ आये हैं।
तीर्थराज विमलकुण्ड का माहात्म्य विमल बिहारी जी मन्दिर के सेवाधिकारी संजय लवानियां ने बताया कि पुराणों में वर्णित है कि यशोदा मैया और नंद बाबा ने भगवान श्री कृष्ण से 4 धाम की यात्रा की इच्छा जाहिर की तो भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि आप बूढे हो गए हैं। इसलिए मैं आप के लिए यहीं सभी तीर्थों और चारों धामों को आह्वान कर बुला देता हूं। उसी समय से केदारनाथ और बद्रीनाथ भी यहां मौजूद हो गए। 84 कोस के अंदर कामवन के निकट पहाड़ पर केदारनाथ का मंदिर है। इसके अलावा गुप्त काशी, यमुनोत्री और गंगोत्री के भी दर्शन यहां श्रद्धालुओं को होते हैं। तत्पश्चात यशोदा मैया व नन्दबाबा ने उनकी परिक्रमा की। तभी से ब्रज में चौरासी कोस की परिक्रमा की शुरुआत मानी जाती है।
सभी ने तीर्थराज विमलकुण्ड की परिक्रमा कर आचमन ,पूजन किया तथा श्री विमल बिहारी जी ,विमल देवी ,सिद्ध बाबा ,गिर्राज जी ,श्री गोविंददेव जी, श्री गोपीनाथ जी, श्री मदनमोहन जी, श्री गोकुल चन्द्रमा जी ,श्री वृंदादेवी, श्री कामेश्वर महादेव ,धर्मकुण्ड ,पांच पांडव ,धर्मराज जी चरण पहाड़ी ,भोजन थाली ,खिसलनी शिला ,भामासुर क़ी गुफा ,सेतुबंध रामेश्वर ,लंका -यशोदा ,गयाकुण्ड ,धर्मराज जी ,चित्रगुप्त जी आदि के दर्शन किये ॥

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!