A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाल आश्रम विराटनगर में दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा संचालित बाल आश्रम विराटनगर में दशहरा महोत्सव के अवसर पर बाल मजदूरी से मुक्त कराए गए बच्चों ने रामलीला का अद्भुत मंचन किया और रावण दहन का कार्यक्रम भी आयोजित किया।

कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार विश्नोई पुलिस अधीक्षक जिला कोटपूतली बहरोड मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बाल आश्रम बच्चों के बचपन को फिर से लौटाने और उनकी मुस्कान को फिर से जगाने का महान कार्य कर रहा है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!