मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धनबाद में फिर दहला कोयलांचल: कतरास के केशलपुर मुंडा बस्ती में भीषण भू-धंसान, कई मकान जमींदोज, लोगों में दहशत

धनबाद में फिर दहला कोयलांचल: कतरास के केशलपुर मुंडा बस्ती में भीषण भू-धंसान, कई मकान जमींदोज, लोगों में दहशत
WhatsApp Facebook
  • धनबाद/कतरास: कोयलांचल में भू-धंसान का खतरा एक बार फिर भयावह रूप में सामने आया है। रविवार सुबह कतरास थाना क्षेत्र के केशलपुर मुंडा धौड़ा में अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ जमीन धंस गई। देखते ही देखते करीब 60 फीट क्षेत्र की जमीन नीचे समा गई और वहां मौजूद करीब आधा दर्जन खाली आवास पूरी तरह जमींदोज हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर घरों से बाहर निकल आए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े सात बजे जोरदार आवाज सुनाई दी। कुछ ही सेकंड में जमीन फटने लगी और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। आसपास की जमीन में भी गहरी दरारें पड़ गईं। गनीमत रही कि जिन मकानों पर भू-धंसान हुआ, वे खाली थे। यदि उन घरों में लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। भू-धंसान की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने रामकनाली ओपी पुलिस और AKWMC कोलियरी प्रबंधन को जानकारी दी। इसके बाद कोलियरी के अधिकारी और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे इलाके को लाल फीता लगाकर घेर दिया गया, ताकि कोई भी व्यक्ति खतरे वाले क्षेत्र में प्रवेश न कर सके।घटना में कई परिवारों का घरों में रखा सामान भी मलबे में दब गया। प्रभावित लोगों में अनवर अंसारी, गीता देवी, राजू गुप्ता, विंदा देवी सहित अन्य परिवार शामिल हैं। इन परिवारों को पहले ही रामकनाली कोलियरी कार्यालय के समीप पुनर्वास के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी थी। कुछ लोगों ने वहां नए घर बना लिए हैं, जबकि कुछ के मकान अभी निर्माणाधीन हैं।लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी इलाके में कई बार जमीन धंस चुकी है, जिससे कई परिवार बेघर हुए थे। लोगों का आरोप है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि भू-धंसान स्थल के पास कतरी नदी और हनुमान मंदिर स्थित हैं। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। आशंका जताई जा रही है कि यदि पानी का दबाव और बढ़ा तो आसपास के क्षेत्र में भू-धंसान का खतरा और गंभीर हो सकता है। कुछ दिन पहले गजलीटांड़ क्षेत्र में नदी का पानी अवैध खनन वाले हिस्से में घुसने की घटना भी सामने आई थी।