A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :तहसील दिवस की शिकायत पर भभौंरा में रास्ते से हटाया गया अतिक्रमण

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा तहसील क्षेत्र के ग्राम भभौंरा में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए रास्ते की पैमाइश कर अतिक्रमण हटवा दिया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों को राहत मिली।

Related Articles

बताया गया कि गांव निवासी विंदादीन पुत्र हीरालाल ने तहसील दिवस में सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के क्रम में 26 जुलाई 2026 को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ते की पैमाइश कराई और जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाया।

कार्रवाई के दौरान कानूनगो राम किशोर, क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक तिवारी, लेखपाल हिमांशु व संदीप सहित राजस्व टीम मौजूद रही। वहीं क्षेत्र की पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने पर संतोष जताया।

Show More
Back to top button