उत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: रावण दहन के बाद एक- दूसरे को लोगों ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं


मौदहा हमीरपुर। क़स्बे में विजयदशमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ।
क़स्बे में गुरुवार की साम को रामनगर व कुम्हरौडा दो जगह से जुलूस निकाला गया जो नगर भ्रमण करते हुए रामनगर का जुलूस रामनगर चला गया जहाँ पर रावण दहन किया गया।कुम्हरौडा का जुलूस देवी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचा जहाँ पर रावण दहन किया गया।रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए।रावण दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी।

जुलूस में  स्थानीय पुलिस सहित बाहरी पुलिस भी मौजूद रही। वहीं कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह पैदल जुलूस के साथ चलते नजर आये।उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह व क्षेत्राधिकारी विनीता पहल ने जुलूस को शांतिपूर्ण डंग से संपन्न कराया।


रावण दहन के समय नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद व वार्ड मेम्बर सहित आशीष सिंह, आकाश त्रिपाठी ,डॉ० सुशील आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे ।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!