
श्रावण में गूंजेगा “हर हर महादेव”
देवधारा से जल लेकर पिथौरा पहुंचेगी बोलबम यात्रा, तारा साहू और नितिन दुबे देंगे प्रस्तुती
पिथौरा । श्रावण मास के पावन अवसर पर पिथौरा बोलबम कांवड़िया संघ के तत्वावधान में इस वर्ष भव्य बोलबम कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष लगभग हजारों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों के शामिल होने की संभावना है

संघ की द्वितीय बैठक 26 जुलाई 2026 को PWD रेस्ट हाउस पिथौरा में आयोजित की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं भक्तजनों ने यात्रा के प्रत्येक पहलुओं पर विचार-मंथन किया। बम भक्तों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा

यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
दिनाँक 07 अगस्त दिन शुक्रवार – श्रद्धालु अग्रसेन भवन, पिथौरा में एकत्रित होंगे। रात्रि में भजन कीर्तन और रामायण का आयोजन होगा
दिनाँक 08 अगस्त दिन शनिवार- देवधारा से पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी। रात्रि विश्राम पिथौरा में होगा। शाम 5 बजे पिथौरा में भगवान शंकर-पार्वती एवं अघोरियों की भव्य झांकी के साथ विशेष स्टेज शो का आयोजन किया जाएगा
दिनाँक 09 अगस्त दिन रविवार – यात्रा पटेवा पहुंचेगी। शाम 7:00 बजे लोकप्रिय गायिका तारा साहू द्वारा भव्य सांस्कृतिक एवं भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी
दिनाँक 10 अगस्त दिन सोमवार – यात्रा सिरपुर पहुंचेगी। शाम 7:00 बजे जाने-माने भजन गायक नितिन दुबे अपनी टीम के साथ भव्य भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे
दिनाँक 11 अगस्त दिन मंगलवार* – भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के पश्चात यात्रा का समापन होगा
………..व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस……..
बोल बम कावरिया संघ के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, पेयजल, चिकित्सा, विश्राम, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। यात्रा को अनुशासित एवं सुरक्षित बनाने के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात रहेगी
उन्होंने पिथौरा सहित आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे यात्रा मार्ग में शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत करें और भगवान भोलेनाथ की इस पावन यात्रा को सफल बनाने में सहभागिता निभाएं
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु थानेश्वर मंदिर में शिव भक्तो एवं संघ के सभी सदस्यों ने पूजा अर्चना कर भोले बाबा से आशीर्वाद लिए
इस कांवड़ यात्रा में *स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं आमजनों* का विशेष सहयोग मिल रहा है
हर-हर महादेव.. बोल बम…
बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है…

