A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:जिलाधिकारी ने विजेता कलाकारों को किया पुरुस्कृत 

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। संस्कृति विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व – हमारी संस्कृति : हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव-2025-26 के अन्तर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय सभागार में कलाकारों की जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील हमीरपुर, राठ, मौदहा, सरीला के कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया,एकल गायन, समूह गायन,एकल लोकगायन, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, लोकगायजिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सभी विजेताओं को पुरूस्कृत किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की लोकसंस्कृति का झलक संस्कृति उत्सव में देखने को मिली है, ऐसे आयोजन से नवीन पीढ़ी को अवसर मिलता है। आभार पर्यटन सूचना अधिकारी डा चित्रगुप्त ने किया। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को दिनांक 17-19 जनवरी को मण्डल पर आयोजित मण्डलीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा|

विजेताओं में तहसील हमीरपुर में सुगम संगीत एकल में , पूर्वी तिवारी प्रथम स्थान पर , श्रेया सोनकर द्वितीय स्थान पर, निर्मल बौद्ध तृतीय स्थान पर रहे।

Related Articles

तहसील राठ में लोकगायन एकल में, खूबचन्द्र प्रथम पर, सरस्वती द्वितीय स्थान पर , प्राची तृतीय स्थान पर रही। तहसील राठ में शास्त्रीय वादन एकल में, अंश सोनी प्रथम स्थान पर , हर्ष पांचाल द्वितीय स्थान पर , ऋषिराज राजपूत तृतीय स्थान पर रहे।

तहसील मौदहा में लोकगायन एकल में, हर्षिता प्रथम स्थान पर, शानू निषाद द्वितीय स्थान पर, रामा देवी तृतीय स्थान पर रही । तहसील मौदहा में सुगम संगीत एकल में, स्तुति प्रथम स्थान पर, लक्ष्मी द्वितीय स्थान पर, ऋषभ शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। तहसील मौदहा में लोकनृत्य समूह में, अनामिका,आर्या ग्रुप प्रथम स्थान पर, अवनी गुप्ता ग्रुप द्वितीय स्थान पर, श्रेया तृतीय स्थान पर रही।

जनपद हमीरपुर में लोकगायन एकल में, हर्षिता प्रथम स्थान पर, खूबचन्द्र द्वितीय स्थान पर, सरस्वती तृतीय स्थान पर रही।

जनपद हमीरपुर में, सुगम संगीत एकल में, स्तुति प्रथम स्थान पर, पूर्वी तिवारी द्वितीय स्थान पर, श्रेया सोनकर तृतीय स्थान पर रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!