

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। बीती रात कस्बे के बाकी मार्ग में शराब पीने के बाद युवकों के मध्य हुए विवाद के बाद युवक की हत्या किए जाने पर युवक के पिता ने पुरानी रंजिश में चार लोगों के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है।
बुधवार की बीती रात करीब 9:30 बजे बांकी मार्ग में पानी टंकी के सामने वार्ड संख्या 18 के निवासी सुमित यादव 24 पुत्र राजबहादुर यादव की शराब पिलाने के बाद लोहे की राड से प्रहार करके हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता राजबहादुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पुत्र से पड़ोसी संतोष साहू रंजिश रखता था। इसी ने महेंद्र गुप्ता, विष्णु प्रसाद, भोला निषाद के साथ मिलकर पुत्र की हत्या की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है बाकी की तलाश कराई जा रही है। उधर गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। शाम को उसका कस्बे के मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे माता-पिता भाई बहन को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक दो भाइयों में छोटा था और ट्रक चलाकर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था।