

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।15 जनवरी मौदहा में गुरुवार शाम बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सीएचसी आटो में अनियंत्रित लोडर गाड़ी की टक्कर होने से आटो सवार पेश इमाम की दर्दनाक मौत हो गई साथ ही आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी एक पेश इमाम सहित गांव के आधा दर्जन से अधिक महिलाएं, पुरुष और बच्चे गुरुवार की सुबह एक सीएचसी आटो में सवार होकर कस्बा राठ के नजदीक स्थित मान खां बाबा की मजार में गए थे। देर शाम जब सभी लोग अपने गांव वापस लौट रहे थे तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में गांव ग्योंड़ी के नजदीक पीछे से आ रहे अनियंत्रित लोडर गाड़ी ने आटो में जबरदस्त टक्कर मार दी है।लोडर की टक्कर से आटो सवार सभी लोग लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पने लगे। इन्हें मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां मदारपुर निवासी पेश इमाम नसीर खां 75 पुत्र हुसैन खां को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल गांव के ही आसिफ खान 25 पुत्र अकबर खान, सबनम 38 पत्नी अकबर खान, खुदैजा 45 पत्नी जावेद उर्फ गुड्डू,तुजर्रत 30 पत्नी नईम,अमन 16 पुत्र अकबर, आयशा 8 पुत्री शहजाद खान और नूरबानो 36 पत्नी शहजाद की हालत गंभीर होने पर इन्हें सदर अस्पताल हमीरपुर के लिए रिफर किया गया है। इनमें तुजर्रत की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।