A2Z सभी खबर सभी जिले की

दसलक्षण व्रत पूर्ण होने पर सुमन जैन बड़जात्या का किया सम्मान

 

दसलक्षण व्रत पूर्ण होने पर सुमन जैन बड़जात्या का किया सम्मान

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649


कामां डीग जिले के कस्वा कामां में परम पूज्य आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में जैन समाज कामां की श्री मति सुमन जैन बड़जात्या धर्मपत्नी श्री अभिनन्दन जैन बड़जात्या का दसलक्षण व्रत निर्विघ्न पूर्ण होने पर जैन समाज द्वारा माला दुप्पटा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष अनिल जैन लहसरिया द्वारा सुमन चाची को समाज द्वारा शुभकामनायें प्रेषित की कहा की इस तरह के बड़े व्रतों को धारण करने से जैन समाज का गौरव बढ़ता है।संजय जैन सर्राफ ने कहा की व्रत और उपवास रखने से हमारी आत्मा शुद्ध और निर्मल होती हैं अनंत कर्मों की निर्जरा होती है, मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है। आज इस अवसर पर कपूर चंद जैन, देवेंद्र जैन, संजय जैन बौलखेड़िया, अरुण जैन, मयंक जैन एवं रवि जैन बड़जात्या उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!