
गुड़गांव कैनाल में बहकर आ रहे गौंवंश को रुकवाने को लेकर ज्ञापन
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां डीग जिले के कस्वा कामां क्षेत्र स्थित गुड़गांव कैनाल में आये दिन बहकर आ रहे गौंवंश के रोकथाम के लिए गौरक्षक धर्मशरण बाबा ने एस डी एम को ज्ञापन दिया !
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थराज विमल कुंड स्थित राधा मुरलीमनोहर मंदिर में रह रहे धर्मशरण गौरक्षक बाबा ने हरियाणा रास्ते से बहकर गुड़गांव कैनाल में आये दिन गौंवंश बहकर आ रहे हैं उनको रुकवाने व उनके समुचित किर्याक्रम करवाने के लिए ज्ञापन दिया ! वही बाबा धर्मशरण ने बताया कि हिन्दू धार्मिक लोगो के किये बड़ा ही दुःख का विषय है धार्मिक आहत पहुंचाता है इसको जल्द से जल्द रुकवाने की कवायद की जाए जिससे वातावरण भी दूषित ना हो ! बाबा ने बोल कि गौवंश के इस तरह आने से सामाजिक व धार्मिक सगंठनों में रोष व्याप्त है !