मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेंधवा में कलेक्टर एवं पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

सेंधवा में कलेक्टर एवं पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
WhatsApp Facebook

आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सेंधवा शहर में कलेक्टर महोदय एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने भाग लिया।फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों एवं पुलिस बल ने शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने नागरिकों से त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाना है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में सहयोग की अपील की।