A2Z सभी खबर सभी जिले की

खरांगाझार टेल्को में भव्य शिव बारात व भोग का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का दर्शन

 

खरांगाझार टेल्को स्थित Shri Shri 1008 Baba Barfani Sewa Samiti द्वारा हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शिव बारात एवं भोग का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर पत्रकार आनंद किशोर ने अपने गुरुजी के सान्निध्य में बाबा भोलेनाथ का दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान संतोष कुमार दुबे एवं चंदन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने शिव बारात में शामिल होकर भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया और भोग प्रसाद ग्रहण किया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, आस्था और संस्कारों को मजबूत करते हैं। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

— Journalist Anand Kishor

— Akhand Bharat News (Bureau Chief)

— All India Media Association (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!