A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :गैस एजेंसी की अव्यवस्था पर प्रशासन सख्त, डीएसओ ने होम डिलीवरी शुरू कराने के दिए निर्देश, हो सकता है मुकदमा 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा, हमीरपुर। कस्बे में लंबे समय से बंद पड़ी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चिलचिलाती धूप में गैस पर्ची और सिलेंडर लेने के लिए लग रही लंबी कतारों से उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद एजेंसी स्तर पर केवल औपचारिक निस्तारण दिखाकर बेहतर सेवा की रिपोर्ट भेजी जा रही थी।

Related Articles

मामला मीडिया में प्रमुखता से उठने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने देर शाम अचानक गैस एजेंसी पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइन में खड़े उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। अव्यवस्था और एजेंसी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए संचालक को कड़ी फटकार लगाई गई।

डीएसओ ने तत्काल लाइन आधारित वितरण व्यवस्था बंद कर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मनमानी जारी रही तो एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी, कोतवाली प्रभारी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!