मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
डॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशलापरवाही पूर्वक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने पर प्राथमिक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबितसुरनकोट, 05.10.2026: पुलिस स्टेशन सुरनकोट ने आज दो भगोड़ों (फरार आरोपियों) को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नियाज अहमद (पिता: मोहम्मद खुर्शीद) और मंजूर हुसैन (पिता: हसन मोहम्मद) केबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाबडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेकलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशलापरवाही पूर्वक अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करने पर प्राथमिक शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबितसुरनकोट, 05.10.2026: पुलिस स्टेशन सुरनकोट ने आज दो भगोड़ों (फरार आरोपियों) को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नियाज अहमद (पिता: मोहम्मद खुर्शीद) और मंजूर हुसैन (पिता: हसन मोहम्मद) केबरेली मिशन कंपाउंड में शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ नामांकन, 9 जिलों से उमड़ा जनसैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर को ₹636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

हमीरपुर को ₹636.82 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

राठ/हमीरपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद हमीरपुर पहुंचे Yogi Adityanath ने राठ स्थित स्वामी ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में जनपद को ₹636.82 करोड़ की लागत वाली 75 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 34 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 41 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड अब पिछड़ेपन की नहीं, बल्कि विकास, निवेश और नई संभावनाओं की पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से क्षेत्र में पेयजल, सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि “हर घर नल योजना” के माध्यम से लाखों परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध और माफिया के लिए कोई स्थान नहीं है तथा महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक निवेश परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र रोजगार और उद्योग का नया केंद्र बन रहा है। साथ ही स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने तथा जनपद में मेडिकल कॉलेज स्थापना के प्रयास तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ₹6.49 करोड़ से अधिक की सहायता वितरित की। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगला योजना, कृषक दुर्घटना कल्याण योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को ₹6.30 करोड़ का सामुदायिक निवेश कोष भी वितरित किया गया।जनपद की 75 परियोजनाओं में 34 परियोजनाओं का लोकार्पण ₹225.08 करोड़ तथा 41 परियोजनाओं का शिलान्यास ₹411.73 करोड़ की लागत से किया गया। इनमें हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 45 तथा राठ विधानसभा क्षेत्र की 30 परियोजनाएं शामिल हैं।इस अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री Ramkesh Nishad, राज्यसभा सांसद Baburam Nishad, विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, विधायक मनीषा अनुरागी, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।