अंजड़ के नवलपुर में अमन ट्रेडर्स कॉटन जिनिंग फैक्ट्री में भीषण आग लाखों का नुकसान।—
अखंड भारत न्यूज़ | बड़वानी | ब्रेकिंग*
*अंजड़ के नवलपुरा में अमन ट्रेडर्स कॉटन जिनिंग फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका*
बड़वानी जिले के अंजड़ के नवलपुरा क्षेत्र में स्थित अमन ट्रेडर्स में बुधवार दोपहर लगभग 4 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।
थाने के ठीक सामने स्थित फैक्ट्री में रुई की गठानों में लगी आग की लपटें और धुएं के गुब्बार से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए अंजड़ और बड़वानी से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और टैंकर मौके पर पहुंचे और लगातार प्रयास जारी हैं।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, शुरुआती जानकारी के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नाथू सिंह रंधा, तहसीलदार भूपेंद्र भिड़े सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
*बड़वानी से जितेंद्र कुमावत की रिपोर्ट*
