डीटीआई मंजूर कोहली पुंछ में दोबारा कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई
राजेश कुमार पूंछ
पुंछ: पुंछ में जिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर (DTI) के रूप में दोबारा कार्यभार संभालने के बाद, मंजूर कोहली शहर में बेहतर यातायात प्रबंधन और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
यातायात जांच अभियान के दौरान, नियम तोड़ने वाले कई वाहनों के चालान काटे गए। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने चालकों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। इसके साथ ही, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जागरूक किया और उनसे अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
डीटीआई मंजूर कोहली ने जनता से ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करने और सभी नियमों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने वाहन मालिकों से सड़कों पर बेवजह गाड़ियां पार्क न करने की भी अपील की, क्योंकि गलत पार्किंग से जाम की स्थिति बनती है और पैदल चलने वालों व अन्य यात्रियों को परेशानी होती है।
ट्रैफिक पुलिस ने दोहराया कि सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
