मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
महिला मतदाताओं के नाम जुड़वाने को बूथों पर पहुंचीं एआरटीओ सौम्या पाण्डेयराजेश कुमार पूंछ *द्राबा में स्कॉर्पियो ने 6 स्कूली बच्चों को कुचला, 2 की हालत गंभीर, GMC राजौरी रेफर – इलाके में दहशत और आक्रोश* *लोकेशन: द्राबा, सुरनकोट (पुंछ)* *द्राबा,* पुमां यमुना के संरक्षण को लेकर 29 से निकलेगी कालपी से प्रयागराज तक पदयात्राहमीरपुर :डीएम ने किया आईजीआरएस सेल का निरीक्षणबानसूर पंचायत समिति को मिली नई प्रधान, भाजपा की मंजू देवी ने कांग्रेस की माया देवी को 5 वोटों से हरायाहमीरपुर :बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर में विधिक जागरूकता शिविर, अधिकारियों व नागरिकों ने बाल विवाह रोकने की ली शपथमनोहरी स्कूल की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, 12.84 लाख से बनेगी चारदीवारी विधायक संगीता देवी ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास, मुख्य द्वार का भी होगा निर्माणहमीरपुर :जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुनीं फरियादियों की समस्याएं, वीडियो कॉल के माध्यम से अधिकारियों को दिए कड़े निर्देशपांढुर्णा पुलिस की गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, फरार मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, 7 गोवंश बरामदसंवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी, नैनपुर से* *मोबाइल – 9399424203* बालाघाट में तीर्थ दर्शन योजना के नियम ताक में, नाबालिकों को भी दी गई परमिशन *मंडला में नियमों का पालन, बालाघाट मेंमहिला मतदाताओं के नाम जुड़वाने को बूथों पर पहुंचीं एआरटीओ सौम्या पाण्डेयराजेश कुमार पूंछ *द्राबा में स्कॉर्पियो ने 6 स्कूली बच्चों को कुचला, 2 की हालत गंभीर, GMC राजौरी रेफर – इलाके में दहशत और आक्रोश* *लोकेशन: द्राबा, सुरनकोट (पुंछ)* *द्राबा,* पुमां यमुना के संरक्षण को लेकर 29 से निकलेगी कालपी से प्रयागराज तक पदयात्राहमीरपुर :डीएम ने किया आईजीआरएस सेल का निरीक्षणबानसूर पंचायत समिति को मिली नई प्रधान, भाजपा की मंजू देवी ने कांग्रेस की माया देवी को 5 वोटों से हरायाहमीरपुर :बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर में विधिक जागरूकता शिविर, अधिकारियों व नागरिकों ने बाल विवाह रोकने की ली शपथमनोहरी स्कूल की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, 12.84 लाख से बनेगी चारदीवारी विधायक संगीता देवी ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास, मुख्य द्वार का भी होगा निर्माणहमीरपुर :जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुनीं फरियादियों की समस्याएं, वीडियो कॉल के माध्यम से अधिकारियों को दिए कड़े निर्देशपांढुर्णा पुलिस की गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, फरार मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, 7 गोवंश बरामदसंवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी, नैनपुर से* *मोबाइल – 9399424203* बालाघाट में तीर्थ दर्शन योजना के नियम ताक में, नाबालिकों को भी दी गई परमिशन *मंडला में नियमों का पालन, बालाघाट में
Jalaunउत्तर प्रदेशधार्मिक

मां यमुना के संरक्षण को लेकर 29 से निकलेगी कालपी से प्रयागराज तक पदयात्रा

*मां यमुना के संरक्षण का संदेश लेकर कालपी से प्रयागराज तक निकलेगी यात्रा, 29 नवंबर को होगा शुभारंभ* **पीला घाट पर आयोजित होगा यमुना नदी संरक्षण सम्मेलन, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र…

मां यमुना के संरक्षण को लेकर 29 से निकलेगी कालपी से प्रयागराज तक पदयात्रा
WhatsApp Facebook

*मां यमुना के संरक्षण का संदेश लेकर कालपी से प्रयागराज तक निकलेगी यात्रा, 29 नवंबर को होगा शुभारंभ*

**पीला घाट पर आयोजित होगा यमुना नदी संरक्षण सम्मेलन, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं संत-महात्मा होंगे शामिल*
कालपी (जालौन)
मां यमुना की अविरल धारा, निर्मलता और नदी के अस्तित्व को बचाने के उद्देश्य से कालपी में 29 नवंबर को मां यमुना नदी संरक्षण सम्मेलन एवं यमुना यात्रा शुभारंभ समारोह का आयोजन किया जाएगा। ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व रखने वाले कालपी के पीताम्बरा घाट से शुरू होने वाली यह यात्रा 14 दिसंबर 2026 तक प्रयागराज के पावन संगम तक पहुंचेगी।
जल सहेलियों द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य मां यमुना के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, नदी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए समाज को एकजुट करना, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रदूषण के स्रोतों की पहचान कर उनके निराकरण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों, किसानों और स्थानीय समुदायों को नदी संरक्षण से जोड़ने तथा यमुना की जैव विविधता एवं प्राकृतिक प्रवाह को सुरक्षित रखने का संदेश दिया जाएगा।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पीताम्बरा घाट(पीला घाट) पर आयोजित सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री **श्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास संकलन के सह संगठन मंत्री श्री संजय श्रीवास्तव करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश के भोपाल में रेलवे के विशेष पुलिस महानिदेशक रहे श्री राजा बाबू सिंह उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन में बालखंडी माता मंदिर कालपी के 1008 श्री महामंडलेश्वर जमुनादास जी महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं विशिष्ट अतिथियों में कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक जालौन शामिल रहेंगे।
आयोजकों ने समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, पर्यावरणविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

**कार्यक्रम का समय एवं स्थान**

दिनांक: रविवार, 29 नवंबर 2026
समय: प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
स्थान: पीला घाट, कालपी, जनपद जालौन।

मां यमुना के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही यह यात्रा नदी संरक्षण के लिए सामाजिक भागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी।
गायत्री निषाद जिला संवाददाता