A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: मनरेगा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर दिया धरना

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा ।हमीरपुर।24 अप्रैल मौदहा ब्लाक में ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर 16 से 25 अप्रैल तक जारी सांकेतिक कलमबंद हड़ताल के क्रम में शुक्रवार को मनरेगा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया है।

Related Articles

धरने पर बैठे रोजगार सेवकों की मांग है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 4 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, लखनऊ में रोजगार सेवकों के सम्मेलन में की गई घोषणाओं को लागू किया जाए। कंटीजेंसी व्यवस्था समाप्त कर अलग बजट से मानदेय की व्यवस्था की जाए और समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मानदेय कम से कम 24,000 रुपये किया जाए तथा उन्हें नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके अतिरिक्त ईपीएफ की धनराशि समय से यूएएन खातों में जमा कराने की भी मांग की गई। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अप्रैल को प्रदेश के सभी विकास खंडों में मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन के साथ-साथ पक्ष और विपक्ष के विधायकों व सांसदों को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।

तथा 2 मई को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना, बाइक रैली और जुलूस निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 5 मई को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय बैठक कर विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई जाएगी।इस मौके पर मुकेश कुमार, शईन खान, छोटे खान, देवशरण, राज बहादुर, लोकेंद्र, दिनेश कुमार सहित समस्त मनरेगा कर्मचारी मौजूद रहे हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button