A2Z सभी खबर सभी जिले की

आरक्षी केंद्र में लाइन दिवस का आयोजन

पुलिस बल में अनुशासन और कार्यक्षमता बनाए रखने हेतू समस्याओं का ससमय समाधान अत्यंत महत्वपूर्ण

आरक्षी केंद्र में लाइन दिवस का आयोजन

पुलिस बल में अनुशासन और कार्यक्षमता बनाए रखने हेतू समस्याओं का ससमय समाधान अत्यंत महत्वपूर्ण

जहानाबाद। आरक्षी केंद्र में लाइन दिवस का आयोजन किया गया। जिस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की समस्याओं को सुना गया। विभिन्न शाखाओं से जुड़े कर्मियों ने अपनी परेशानियां और आवश्यकताएं विस्तार से बताए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदन पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देते हुए, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। एसपी ने जोर देकर कहा कि पुलिस बल में अनुशासन और कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए समस्याओं का समय पर समाधान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related Articles

कार्यक्रम के दौरान वेतन, अवकाश, आवास और ड्यूटी संबंधी कठिनाइयों जैसे प्रशासनिक मुद्दों पर कई सुझाव प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने इन बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित शाखा प्रभारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी लोहान ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने और बेहतर कार्य निष्पादन के लिए अपना मनोबल ऊंचा बनाए रखने पर भी जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने ‘लाइन डे’ कार्यक्रम को पुलिसकर्मियों के लिए एक प्रभावी मंच बताया। उन्होंने कहा कि यह न केवल समस्याओं के समाधान में सहायक है, बल्कि इससे विभागीय समन्वय भी मजबूत होता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!