A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पत्रकारों का आखिरी तक संघर्ष रहा जारी, तीस रन से जीती पुलिस 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कस्बे के रहमानियां खेल ग्राउंड में खेले गए पत्रकार और पुलिस के बीच मैत्री मैंच में पुलिस ने पत्रकार एकादश को तीस रनो से हरा दिया मैंच में अंपायर की भूमिका कमरुददीन, शमशाद नबी और जुनैद ने निभाई।

रविवार दोपहर कस्बे के रहमानिया कालेज खेल ग्राउंड में खेले गए मैत्री मैंच में पुलिस टीम के कप्तान क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और शुरू से ही पत्रकार एकादश की कमजोर बालिंग का फायदा उठाते हुए निर्धारित बीस ओवरों में 194रन बनाए।जिसमे कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रशेखर गौतम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

195रनों के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश ने अंतिम समय तक हार नहीं मानते हुए अपने आप को मैच में बनाए रखा।और ओपनिंग करने आए सैंडी सात रन बनाकर आउट हो गए जबकि दूसरे ओपनर सऊद भी कुछ खास नहीं कर सके जबकि वीर धनंजय ने 34रन बनाकर मैच में पकड़ बनाए रखी लेकिन दूसरे छोर से पप्पू बुण्देला दो रन बनाकर आउट हो गए।जबकि धर्मेंद्र ने 13 और रहीस उददीन ने 19 रन बनाए। और पत्रकार एकादश हार के संकट में पहुंच गई लेकिन उसी दौरान रहीस खान और धर्मेंद्र संकट मोचक की भूमिका में लंगर डाल कर खडे हो गए लेकिन उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते वह भी अपना विकेट गंवा बैठे और उसके बाद कुलदीप धुरिया और अनवर हुसैन ने मोर्चा संभाला लेकिन तबतक मैंच औपचारिकता बचा था और कुलदीप धुरिया के आउट होते ही अनवर हुसैन और सीतू सेंगर ने बाकी एक ओवर खेल कर टीम का स्कोर 164 रनों तक पहुंचा दिया और अंत तक आउट नहीं हुए इस तरह से तीस रनो से पुलिस एलेविन ने मैँच जीत लिया।मैंच में शानदार 31रनो की पारी खेलने के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल आकाश मलिक को मैन आफ द मैच चुना गया।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!