


श्री बांके बालाजी मंदिर काम्यवन पर बसंतोत्सव महोत्सव का शुभारंभ 12जनवरी सोमवार से
संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर
कामां -_________________श्री बालाजी महाराज की असीम कृपा एवं मंदिर के संस्थापक महंत स्व ०श्री सुखदेव मुनि जी महाराज के आशीर्वाद से 66वें बसंतोत्सव महोत्सव का शुभारंभ आगामी 12जनवरी सोमवार से होगा जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। मंदिर के श्रीमहंत पंडित श्रीनाथशर्मा ने बताया कि बसंतोत्सव महोत्सव के तहत आगामी 12जनवरी सोमवार को भागवत जी की मंगल कलश यात्रा श्री गोविंददेव वृंदादेवी मंदिर से प्रातः 10बजे शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार तीर्थराज विमलकुंड होते हुए श्री बांके बालाजी मंदिर काम्यवन पर पहुंचेगी जहां 13जनवरी मंगलवार से श्रीमद भागवत सप्ताह कथा शुरू होगी। कथा व्यास पंडित विनोद शास्त्री जी द्वारा 19जनवरी सोमवार तक प्रतिदिन अपनी मधुर वाणी से श्रोता भक्तों को भागवत कथा श्रवण कराई जाएगी। आगामी 20जनवरी मंगलवार से श्री रामचरित मानस पाठ शुरू होगा जिसका समापन 22जनवरी गुरुवार को होगा। गुरुवार रात्रि में भक्ति भजन कीर्तन का आयोजन होगा। 23जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी के सुअवसर पर श्री बालाजी महाराज के भव्य दर्शन, हवन कीर्तन, छप्पन भोग अन्नकूट महोत्सव दर्शन, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन बालाजी मंदिर काम्यवन पर होगा जिसमें स्थानीय एवं बाहर से आए हजारों भक्तजन शामिल होंगे।

