A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पांढुर्णा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, 2 मार्च तक मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पांढुर्णा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, 2 मार्च तक मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, पांढुर्णा में छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 16 फरवरी से 02 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।


इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में जुडो प्रशिक्षक प्रवीण वाघमारे एवं श्याम बावने द्वारा विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को न केवल आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए जा रहे हैं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, सतर्कता और आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा भी दी जा रही है।

Related Articles


यह आयोजन सॅडमैप जिला संयोजक उमेश तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें हर परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बनाना है।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित यह शिविर छात्र-छात्राओं के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रहा है, जिससे वे अनुशासन, फिटनेस और आत्मबल जैसे महत्वपूर्ण गुणों को विकसित कर रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को आत्मरक्षा की उन्नत तकनीकों के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित कराई जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!