रायबरेली -लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही लगी आचार संहिता के समाप्त होते ही रायबरेली जिले की सभी सातों तहसीलो में जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को लगने वाला तहसील दिवस पुनः संचालित हो गया है । लालगंज तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस पर स्थानांतरण से आये नये उपजिलाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें आये हुए प्रार्थना पत्रो के त्वरित निस्तारण हेतु अपने अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
2,523 Less than a minute



