A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :जमीनी विवाद के चलते मारपीट का आरोप 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंकराव निवासी प्रभु दयाल ने समाधान दिवस पर क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि, बीते साल छः जुलाई को जमीनी विवाद के चलते गांव के श्याम बहादुर और कामता आदि ने लाठी डण्डा से उसके पुत्र और पत्नी के साथ मारपीट की थी। और अक्सर उक्त लोग किसी न किसी बहाने से विवाद कर गाली गलौज और मारपीट करते हैं और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। पीडित ने बताया कि, श्याम बहादुर जादू टोना कर अंधविश्वास फैलाता है और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता रहता है। और उसके बाद पीडित की पत्नी को पानी भरते समय पीट चुके हैं जबकि पिछले महीने आरोपियों ने अपने घर में आग लगा दी थी और हमारे विरुद्ध झूठी शिकायत दर्ज करा हमें और हमारे परिवार को फंसाने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। पीडित ने कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!