A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

हरियाली तीज महोत्सव पर्व तुलसी विहार/कृष्णा विहार कॉलोनी, सागर कॉलेज के पास पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास पूर्वक मनाया गया  

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी

भोपाल। हरियाली तीज के पावन अवसर पर तुलसी विहार एवं कृष्णा विहार की महिलाओं ने उत्साह, उमंग और पारंपरिक गरिमा के साथ यह पर्व बड़े ही हर्षउल्लास पूर्वक मनाया एवं सभी महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर एकत्रित हुईं और श्रद्धाभाव से कान्हा जी को झूला झुलाया। इसके पश्चात सभी ने मिलकर झूला झूला, पारंपरिक गीत,नृत्य एवं भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया,एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत, प्रत्येक महिला ने एक पौधा रोपित किया और यह संकल्प लिया कि वे उसकी देखरेख पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगी,जब तक वह पूर्ण रूप से विकसित न हो जाए,यह संपूर्ण आयोजन *आरती बिसारे*, शालिनी अरोरा, नविता घोरपड़े, प्रज्ञा सिंह, डॉली खंगार, राखी विश्वकर्मा, प्रीति झोड़, सुषमा यादव आदि के कुशल संचालन एवं समर्पण से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ,यह पर्व न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Related Articles
Show More
Back to top button