A2Z सभी खबर सभी जिले की

युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरीया के प्रथम आगमन को लेकर पांढुर्णा में तैयारियां तेज, जिला कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश लखन घनघोरीया के प्रथम आगमन को लेकर पांढुर्णा में तैयारियां तेज, जिला कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। आगामी 08 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यश लखन घनघोरीया के पांढुर्णा में प्रथम आगमन को लेकर जिला युवा कांग्रेस द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगमन कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय की गई।


बैठक में पूर्व विधायक तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके एवं विधायक निलेश उईके की विशेष उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles


बैठक में निर्णय लिया गया कि यश लखन घनघोरीया के स्वागत हेतु नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही धनुष लॉन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशाल बैठक आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जयंत घोड़े , ताहीर खान, रवी खापरे, पंकज दातारकर, ज्ञानेश्वर गावंडे, सोपान कोहले, प्रशांत धुर्वे, बंटी ठाकुर, योगेश अबाडरे, हरीश गायधने, कैलाश पराडकर, कृष्णा राऊत, निहाल सांभारे, हर्षल पिंगले, महेश राहटे, चैतराम चौधरी और मनोज शिंदे सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया।

Show More
Back to top button