

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
स्कूलों की निकाली गई प्रभात फेरी, आयोजित किए गए अनेक कार्यक्रम
मौदहा हमीरपुर। भारत के पहले गृहमंत्री और लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई जिसके चलते कस्बे के विभिन्न स्कूलों और कालेजों में प्रभात फेरियां निकाली गई और अनेक ज्ञान वर्धक कार्यक्रम जैसे वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और बच्चों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
वहीं क्षेत्राधिकारी विनीता पहल के नेतृत्व में पुलिस ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती को रन फार यूनिटी के रूप में मनाया जिसके चलते पुलिस ने सीओ विनीता पहल और कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह की अगुवाई में कपसा रोड से लेकर कोतवाली तक मैराथन का आयोजन किया इस दौरान कोतवाली पुलिस के सभी जवान मौजूद रहे।