A2Z सभी खबर सभी जिले कीजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिदो- कान्हू मैदान के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिदो- कान्हू मैदान के पास गुरुवार सुबह बाइक से आए अपराधियों ने मोनू सिंह के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में मोनू सिंह, एक महिला और एक व्यक्ति घायल हो गए है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

इधर, घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार मोनू सिंह घर का काम करवा रहा था. इसी बीच दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे और अचानक फायरिंग कर दी. जिसमे एक गोली मोनू सिंह को लगी, जबकि दूसरी गोली एक महिला को लगी.

Related Articles

वहीं एक व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हुआ है. सूत्रों की माने, तो यह घटना जमीन विवाद को लेकर घटी है।

Show More
Back to top button