A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमरायगढ़
Trending

वन विभाग की कार्रवाई, तेंदुए की खाल और एयर पिस्टल किया जब्त

वन विभाग ने छापेमारी कर तेंदुए की खाल जप्त की

रायगढ़ । वन विभाग रायगढ़ की टीम ने आज सतीगुडी चौक स्थित आकाश वर्मा के निवास पर छापेमारी कर एक नग तेंदुए की खाल जो सिर से पूंछ तक है की बरामदी की है । वन परिक्षेत्राधिकारी लीला पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आकाश वर्मा के नाम पर सर्च वारंट जारी हुआ था जिसके तहत आज कार्यवाही की गई ,मौके पर आकाश वर्मा नही था ,उनके परिजनों की उपस्थिति में घर की तलाशी ली गई जहां तेंदुए की खाल बरामद की गई है ।

साथ ही एक नग एयर पिस्टल व बुलेट का ढक्कन बरामद किया गया है।यह खाल कितनी पुरानी है यह फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा। चूंकि आकाश वर्मा नही मिला है इस लिए बयान दर्ज नही की गई है । वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत विधिवत कार्यवाही की जायेगी ।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!