A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर में बारिश ने रोकी गांवों की राह, रपटों पर तेज बहाव

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा हमीरपुर । दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते मौदहा ब्लॉक क्षेत्र के इचौली गांव में बिछुही नाला और श्याम नाला उफान पर आ गए हैं। दोनों नालों की रपटों के ऊपर से तेज बहाव के साथ बारिश का पानी गुजर रहा है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

पानी का बहाव तेज होने के बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर रपटा पार करने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि नालों में पानी बढ़ने से करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान हर साल रपटों पर पानी आने से आवागमन की समस्या खड़ी हो जाती है, लेकिन सुरक्षित आवागमन के लिए अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।

Related Articles

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज बहाव के दौरान रपटों पर आवागमन रोकने के साथ ही सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। अब सवाल यह है कि खतरे के बीच आवागमन कर रहे ग्रामीणों को सुरक्षित राह आखिर कब मिलेगी।

Show More
Back to top button