मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जअष्टमी-नवमी पर देवी आराधना की धूम, मंदिरों में गूंजे जयकारेहमीरपुर :हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है कम्हरिया का ऐतिहासिक मेला, जायरीनों के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्थात्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एडीजी ने सड़कों पर उतरकर परखी व्यवस्थाहमीरपुर :फल विक्रेता की मौत के बाद पोस्टमार्टम में मिली गोली, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाममहिला-नवजात की मौत के बाद ब्रह्मदेव अस्पताल सील, अस्पताल संचालक मौके से फरारबड़वानी में कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर हुआ रात्रि जागरण 24 अक्टूबर को 28 वा विशाल भंडाराअष्टमी पर हवन-पूजन, कन्याभोज और भंडारे का आयोजनहमीरपुर :22 अक्टूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे आपत्ति एवं सुझाव, 24 अक्टूबर को आयोजित होगा द्वितीय विशेष अभियान दिवसहमीरपुर :खाद की दुकानों पर छापा, जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित,स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिले, बालाजी खाद भंडार को चेतावनीहमीरपुर :पुरानी रंजिश में गोली चलने का आरोप, पिता-पुत्र समेत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जअष्टमी-नवमी पर देवी आराधना की धूम, मंदिरों में गूंजे जयकारेहमीरपुर :हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है कम्हरिया का ऐतिहासिक मेला, जायरीनों के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्था
Mirzapurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली, 8 अक्टूबर को कछवा चौराहे पर होगा भव्य स्वागत

तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली, 8 अक्टूबर को कछवा चौराहे पर होगा भव्य स्वागत मीरजापुर। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य…

तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली, 8 अक्टूबर को कछवा चौराहे पर होगा भव्य स्वागत
WhatsApp Facebook

तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली, 8 अक्टूबर को कछवा चौराहे पर होगा भव्य स्वागत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) के रूप में श्री सोहन लाल श्रीमाली की लगातार तीसरी बार नियुक्ति से जनपद के कार्यकर्ताओं एवं पिछड़ा वर्ग समाज में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के बाद उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

8 अक्टूबर, गुरुवार को श्री सोहन लाल श्रीमाली प्रातः 6:00 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेंगे। रायबरेली, प्रयागराज एवं भदोही होते हुए मीरजापुर की सीमा में प्रवेश करेंगे। मझवा विधानसभा क्षेत्र के कछवा चौराहे पर दोपहर 12:00 बजे उनका कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

इसके बाद स्वागत यात्रा भैसा पुलिस चौकी, थाना कछवा, कछवा बाजार, भटौली पुल, मेडिकल कॉलेज, जमुनिया नगर, कचहरी पेट्रोल पंप, संकट मोचन, वालीगंज, पेहटी का चौराहा, गुरहट्टी, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, इमामबाड़ा, महंत का शिवाला, जाह्नवी होटल, लोहिया तालाब, ओझला पुल, सेवाधाम, कतित एवं बरतर कोतवाली होते हुए आगे बढ़ेगी।

इसके पश्चात श्री श्रीमाली माँ विंध्यवासिनी का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। दर्शन के उपरांत यात्रा वापस सेवाधाम पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन होगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री श्रीमाली का लंबा अनुभव, संगठन क्षमता एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण प्रदेश के पिछड़े, वंचित एवं शोषित वर्गों के हितों को मजबूती प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में बेहतर कार्य होने की उम्मीद है।

श्री सोहन लाल श्रीमाली की लगातार तीसरी बार नियुक्ति पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा सोशल मीडिया एवं मोबाइल के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सभी ने उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।