मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
Sacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिटSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिट
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने न्यायालय’ सूरजपुर के नवनिर्मित न्यायिक आवासीय परिसर एवं प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के आवासीय बंगले का उद्घाटन

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने न्यायालय’ सूरजपुर के नवनिर्मित न्यायिक आवासीय परिसर एवं प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के आवासीय बंगले का उद्घाटन
WhatsApp Facebook

 

सूरजपुर/18 अगस्त 2026/    छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के श्री रमेश सिन्हा द्वारा जिला न्यायालय सूरजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेतु नवनिर्मित बंगले तथा न्यायिक अधिकारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के साथ सरगुजा जिले के पोर्टफोलियो जज श्री पार्थ प्रतीम साहू एवं सूरजपुर जिले के पोर्टफोलियो जज श्री राधाकिशन अग्रवाल भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
जिला सूरजपुर में आयोजित वर्चुअल उद्घाटन समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का सहित जिले के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, अधिवक्तागण तथा जिला न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री रमेश सिन्हा ने नवनिर्मित आवासीय भवनों के लिए न्यायिक अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होने से उनके कार्य-परिवेश में सुविधा एवं सकारात्मकता आएगी तथा न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।
नवनिर्मित आवासीय परिसर एवं प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के आवासीय बंगले के उद्घाटन से जिला न्यायालय सूरजपुर के न्यायिक अधिकारियों को बेहतर एवं सुविधायुक्त आवासीय सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर जिला सूरजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का ने माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया।