
मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा, हमीरपुर। मौदहा कस्बे सहित क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते कच्चे मकानों के ढहने का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह तेज बारिश के दौरान मोहल्ला बाघू दीवान शहीद बाबा निवासी किसान हबीबुर्रहमान पुत्र मोहम्मद सुलेमान का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया।
हादसे के समय हबीबुर्रहमान मकान के अंदर मौजूद था। चारों तरफ पानी भरने पर जैसे ही वह मकान से बाहर निकला, उसी दौरान मकान भरभराकर गिर पड़ा। इससे वह बाल-बाल बच गया, हालांकि उसके पैर में चोट आई है।
मकान गिरने से मलबा सड़क पर फैल गया। पीड़ित के मुताबिक, मलबे में दबकर लाखों रुपये कीमत का गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

