मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क पर दोबारा ठेला या दुकान लगाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी की जाएगी सख्त कार्रवाई

WhatsApp Facebook


जहानाबाद। नगर परिषद प्रशासन ने बुधवार सुबह राजा बाजार अंडरपास के पास अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से सड़क किनारे लगे ठेले, सब्जी की दुकानें और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि अंडरपास के समीप बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता और ठेला संचालक दुकानें लगा रहे थे। इससे सड़क का एक बड़ा हिस्सा बाधित हो रहा था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति भी बनी रहती है।

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नगर परिषद ने पहले भी अतिक्रमणकारियों को सड़क से हटने का निर्देश दिया था। ठेला लगाने वाले दुकानदारों को निर्धारित वैकल्पिक स्थानों पर दुकानें लगाने को कहा गया था।
हालांकि, नगर परिषद के कर्मचारियों के अनुसार, निर्देशों के बावजूद कई लोग दोबारा अंडरपास के पास ही ठेले और दुकानें लगाने लगे थे।

बुधवार को नगर परिषद की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। कर्मचारियों ने बताया कि अंडरपास के पास अतिक्रमण के कारण कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम ने ठेला लगाने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित स्थान के बजाय सड़क पर दोबारा ठेला या दुकान लगाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस पहल के बाद सड़क पर आवागमन सुचारु होने की उम्मीद है।