
रिपोर्ट अजय कुमार गुप्ता
वाराणसी / रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कनेरी मोहन सराय स्थित जनता दर्शन कार्यालय पर बुधवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने एक-एक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड, पेंशन और स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। विधायक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सरकार और संगठन की प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को भटकना न पड़े, इसके लिए सभी विभागों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में समस्याओं का निपटारा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनता दर्शन के माध्यम से हर माह क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा, विनोद पटेल, गोविंद पटेल, अखिलेश पटेल, प्रवीण पटेल, प्रिंस पटेल, बबलू पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

