A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

वन्दे भारत एक्सप्रेस के चक्कर में घण्टों खड़ी रही दो ट्रेन

*बंदे भारत के कारण जौनपुर में देर तक खड़ी रही किसान व कामाख्या एक्सप्रेस, यात्री धूप व गर्मी से बेहाल व हलकान रहे।*

 

जौनपुर। सोमवार, फिरोजपुर से धनबाद को जाने वाली 13308 गंगा सतलज/किसान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 5:20 से 16 घंटे से ज्यादा विलंब से आज सुबह 9:30 बजे जौनपुर जंक्शन नंबर 01 पर खड़ी हो गई। काफी देर तक खड़ी होने पर यात्रियों को पता चला कि पटना से गोमती नगर जाने वाली 22345 बंदे भारत आने के बाद चलेगी जबकि वन्दे भारत उस समय बाबतपुर से निकल रही थी।

उसके बाद ही गांधीधाम से कामाख्या जाने वाली 15667 गांधीधाम एक्सप्रेस भी जो कई घंटा विलंब से चल रही थी, जौनपुर जंक्शन पर खड़ी हो गई।

Related Articles

ऐसे में दोनों गाड़ियों में बैठे यात्रियों व वाराणसी जाने वाले श्रद्धालु काफी परेशान व हल्कान रहे। बंदे भारत के जाने के काफी देर बाद जहां कामाख्या एक्सप्रेस 10:52 बजे जौनपुर से छोड़ी गई वहीं किसान एक्सप्रेस जौनपुर जंक्शन में 1 घंटा 35 मिनट तक खड़े होने के बाद 9:30 से 11:08 बजे छोड़ी गई। यात्री भूख प्यास, धूप व गर्मी से बेहाल व हलकान रहे।

Show More
Back to top button