
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार। भारतीय जनता पार्टी धार जिला ग्रामीण की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश संगठन कार्य योजना अनुसार जिला कार्यालय मनावर में आयोजित की गई।
बैठक में भाजपा धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। तिरंगा यात्रा में सुरक्षा बलों एव बलिदानियों के सम्मान में तख्तियां लेकर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होना है। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों, प्रतिष्ठानों एवं पार्टी कार्यकर्ता द्वारा तिरंगा फहराने सूचित करना तथा आगामी 15 अगस्त शाम को तिरंगे को सम्मान पूर्वक उतारना सुनिश्चित है। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारक, युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थान के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के उपरांत सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। प्रत्येक मंडल में युद्धविरो, शहीदों, देश की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सम्मान किया जाएगा। आगामी संगठन के कार्यक्रम को लेकर हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टोली का गठन किया गया है। जिसमें जिला संयोजक सरदार सिंह मेडा जिला पंचायत अध्यक्ष, सहसंयोजक ओमप्रकाश पाटीदार जिला उपाध्यक्ष, सहसंयोजक महेंद्र महाजन, विधानसभा संयोजक सहसंयोजक नारायण सोनी जिला मंत्री को बनाया गया।
साथ ही मंडल के संयोजक भी बनाए गए। आगामी सभी कार्यक्रम 16 अगस्त पर श्रद्धये कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंति 15 अगस्त एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि पर प्रत्येक मंडल के बूथ स्तर पर कार्यक्रम करना सुनिश्चित किया गया है। जिला बैठक में धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार, पूर्व विधायक रंजना बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद जी शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन भायल, डॉ राज बरफा, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, सौरभ काका शर्मा, शांतिलाल पाटीदार, जिला मंत्री महिला मोर्चा सोनाली श्रीवास्तव, धार जिले ग्रामीण के सभी मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा पदाधिकारी, जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला बैठक में जिला सलाहकार समिति में सम्मिलित हुए सभी सदस्यों का स्वागत सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र महाजन ने किया। आभार भाजपा जिला मंत्री नारायण सोनी ने माना।