A2Z सभी खबर सभी जिले की

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन

बानसूर में बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने बांग्लादेश में हिंदू युवक दीप चंद्र दास की हत्या के विरोध में सोमवार शाम को नगरपालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कट्टरपंथियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

प्रदर्शन में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं अक्षम्य हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

प्रदर्शन में प्रखंड मंत्री कुलदीप गौड, आलोक जैन, ओमप्रकाश योगी गिरुड़ी, बबलू वाल्मीकि, बनवारी योगी, पीयूष शर्मा, मनीष यादव, पंकज सैन, मुरारी मीणा, संतोष शर्मा और अनिल शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!