A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

कोटपूतली में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाकर उनकी विरासत को मिटाने की कोशिश कर रही है।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित धरने में पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, विधायक ललित यादव, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नरेगा योजना को खत्म करने के प्रयासों की निंदा की।

Related Articles

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और इसके तहत मिलने वाले अधिकारों को किसी भी सूरत में कम नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध करती है और इसे तुरंत वापस लेने की मांग करती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!