
जनगणना_2027 के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, CMMS पोर्टल पर मकान सूचीकरण की दी गई जानकारी
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “जनगणना 2027 मकान सूचीकरण CMMS पोर्टल पर हैंड्स ऑन तथा जिला जनगणना हस्त पुस्तिका” विषय पर आयोजित यह द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 13 मार्च 2026 को जिला स्तर पर संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण में निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल से श्री अनुज सोलंकी एवं श्री कैलाशचंद्र साहू, जिला प्रभारी पांढुर्णा द्वारा समस्त चार्ज अधिकारी, जिला जनगणना के अधिकारी एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई तथा CMMS पोर्टल के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, जिला जनगणना अधिकारी श्री नीलमणि अग्निहोत्री, ,संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी,एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का तहसीलदार पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर तथा जिले के समस्त चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनगणना कार्यों को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
