A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम मुंगलपुर में हुई कहासुनी को लेकर हत्या का खुलासा

अवैध देशी पिस्टल और कारतूस जप्त, आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

बानसूर वृत्त क्षेत्र के थाना हरसौरा पुलिस ने ग्राम मुंगलपुर में कुछ दिन पूर्व हुई कहासुनी को लेकर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी चेतन उर्फ काली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, दो मैग्जीन, एक जिंदा कारतूस और एक खाली केश जप्त किया गया है।

महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर  राहूल प्रकाश IPS व  जिला पुलिस अधीक्षक  कोटपूतली-बहरोड  देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, IPS ने जानकारी देते हुए बताया कि फायरिंग व हत्या की घटनाओं के खिलाफ विशेष अभियान के तहत समस्त थानाधिकारीगण को शीघ्र प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए थे।

इस मामले में  नाजिम अली खाँन आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली के सुपरविजन व  मेघा गोयल आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत बानसूर के निर्देशन में जनमेजाराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना हरसौरा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की।

Related Articles
Show More
Back to top button