A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मण्डलायुक्त ने किया तहसील, ब्लॉक और नगरपालिका का निरीक्षण 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से चित्रकूट धाम बाँदा मण्डल के अपर आयुक्त भगवान शरण ने मौदहा तहसील,नगर पालिका, व विकास खण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर आयुक्त ने विभिन्न अनुभागों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अपर आयुक्त ने अभिलेखों का अवलोकन किया तथा कक्ष के बाहर आने वाले फरियादियों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही जनसुनवाई रजिस्टर की भी जांच की और तहसीलदार को निर्देशित किया कि प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से बैठकर जनसुनवाई करें, जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

नजारत अनुभाग का निरीक्षण करते हुए तमिला रजिस्टर का अवलोकन किया और लंबित मामलों में शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय कार्यों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास खण्ड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वहां पृथक जनसुनवाई रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का समुचित अभिलेखीकरण हो सके। विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर लंबित वादों की सूची तैयार कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने एसआईआर की प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार शेखर मिश्रा,नायबतहसीदार महेंद्र गुप्ता, प्रभारी बीडीओ अनिल पाठक, नगर पालिका ईओ सीमा तोमर सहित समस्त पटल सहायक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!