
चैनपुर मे आदर्श अचार संहिता के उल्लंघन का मामला वायरल,जांच कर कार्रवाई होगी-एसडीएम
रूपेश कुमार दुबे/कैमूर- बिहार मे विधान सभा निर्वाचन 2025 को लेकर जिले मे आदर्श
संहिता लागू है जिसको लेकर जिला प्रशासन एवं निर्वाचन आयोग के द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। 
इसी बीच जिले के चैनपुर विधानसभा के निवर्तमान विधायक एवं बिहार सरकार के मंत्री मो.जमा खान के फ़ेसबुक पोस्ट का फोटो सोसल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे उनके द्वारा डाले गये विडियो मे उनके पदनाम का उपयोग किया गया है। सोशल मिडिया पर लोंगों मे यह चर्चा का विषय बना हुआ है की बिहार सरकार के निवर्तमान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह चैनपुर विधायक के द्वारा अपने पद का उपयोग करके फेसबुक के माध्यम से जनता के मत को प्रभावित करने का कार्य कर किया जा रहा है।
भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया की यह मामला मेरे संज्ञान में आया है इसकी जांच कर कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।