A2Z सभी खबर सभी जिले की

हनुमान जन्मोत्सव पर सौसर में निकली भव्य पदयात्रा, जल संरक्षण का दिया संदेश

 

हनुमान जन्मोत्सव पर सौसर में निकली भव्य पदयात्रा, जल संरक्षण का दिया संदेश

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड सौसर एवं सामाजिक नवांकुर संस्था तथा यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान का संदेश देते हुए एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया।

ब्रह्म मुहूर्त में पर्यावरण प्रेमी वृक्ष मित्र श्री अरुण गुरुजी ठाकरे के मार्गदर्शन में भगवान श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन कर पदयात्रा का शुभारंभकिया गया।

Related Articles

यह पदयात्रा सौसर नगर से प्रारंभ होकर चमत्कारिक श्री जामसांवली हनुमान मंदिर (हनुमान लोक) तक निकाली गई, जिसमें संस्था के पदाधिकारी, माताएं एवं बहनों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के बैनर के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही, संस्था द्वारा पूर्व में लगाए गए पौधों, जो अब वृक्ष बन चुके हैं, उनका मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पूजन भी किया गया।

पदयात्रा के समापन पर जामसांवली हनुमान मंदिर में प्रभात फेरी का समापन हुआ। इस अवसर पर यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन परिवार के श्री कृष्ण वानखेड़े, श्री सुरेश ठाकरे, श्री प्रशांत वाघ, श्री प्रमोद लोणारे, श्री मंगेश कांबड़े, श्री मदन चावके, श्री शामराव राऊत, श्री शंकर कोठे, श्री सुनील लोनकर, श्री रतन भोयर, श्री अमन हेडाउ सहित मातृशक्ति की डिंपल लोनकर, सुरेखा लोणारे, मीना राऊत आदि उपस्थित रहे।

इसके साथ ही नगर विकास प्रस्फुटन समिति सौसर के श्री दिनेश पाटील, श्री हेमंत हिवरकर, श्री पंकज रंगारे, श्री रवि कोठे तथा नवांकुर संस्था के पदाधिकारी श्री योगेश सोमकुंवर एवं श्री गोपाल कोठे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री हनुमान जी महाराज के जयघोष के साथ किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!