A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

झाँसी से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां छत पर नहा रही पड़ोसन को देखने के लिए एक युवक अपनी छत पर चढ़ गया

  • #झाँसी से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां छत पर नहा रही पड़ोसन को देखने के लिए एक युवक अपनी छत पर चढ़ गया

। उसकी यह करतूत महिला के बेटे का पसंद नहीं आई और वह भी छत पर आ पहुंचा। इसके बाद युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने मारपीट कर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के 4 बेटो और पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इसमें से एक बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी बोले- भागने के चक्कर में छत से गिरा

मृतक का नाम मंजूर खान (26) पुत्र मोहम्मद शरीफ था। वह ओरछा गेट अंदर छनियापुरा का रहने वाला था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंजूर नशे का आदी है। अब तक की जांच में सामने आया कि मंजूर के पड़ोस की एक महिला अपने छत पर नहा रही थी। नशे की हालत में मंजूर उसको देख रहा था। इस बीच महिला का बेटा छत पर पहुंच गया।तब मंजूर भागने के चक्कर में छत से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन मारपीट कर छत से फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर पर केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी एक आरोपी को हिरासत में लिया है।शादी में गया था परिवार मंजूर के भाई साहिद ने बताया कि मंजूर मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। रविवार को बुआ की बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए परिवार के सभी लोग दतिया गेट के पास गए थे। घर पर मंजूर अकेला था और छत पर टीवी देख रहा था। आरोप है कि पड़ोसी और उसके 4 बेटे घर पर आए और मंजूर के साथ मारपीट की। उसे घसीटते हुए लाए और सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया। बाद में उसको बाहर लाए और उठाकर पटक गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल को सिविल अस्पताल ले गए। वहां से मंजूर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान आज मंजूर की मौत हो गई।एक साल पहले मामेरे भाई को पीटा था साहिद का कहना है कि मामेरा भाई जावेद हमारे घर पर रहता था। पड़ोसी ने आरोप लगाता था कि जावेद लड़की से छेड़छाड़ करता है। एक साल पहले उन्होंने जावेद के साथ भी मारपीट की थी। तब पुलिस में शिकायत की थी। लेकिन बाद में समझौता हो गया था। आरोप है कि उसी रंजिश में आरोपियों ने मंजूर का मर्डर किया है।मंजूर 4 बहनों और तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता भी पल्लेदारी का काम करते हैं। पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवा रही है।

 

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!