उत्तर प्रदेश

रोहनिया पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*

रिपोर्ट अजय कुमार गुप्ता

वाराणसी। रोहनिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को वादी ने थाना रोहनिया में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से दो कटर मशीन, एक ड्रिल मशीन, टुल्लू पंप, पंप, तार, टेबल फैन तथा 20 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर रोहनिया थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।इसी क्रम में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने 18 अगस्त की सुबह करीब 5:10 बजे शीतलेश्वर महादेव मंदिर, अखरी के पास हाईवे की सर्विस लेन से तीन आरोपियों—रवि पुत्र रामसजीवन (22 वर्ष), विनीत मौर्या पुत्र किशन मौर्या (19 वर्ष) तथा चंदन पुत्र महेंद्र राजभर (करीब 18 वर्ष) को गिरफ्तार किया। इनके साथ दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो टुल्लू पंप, एक कटर मशीन और एक छोटा जनरेटर बरामद किया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

Related Articles

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक श्याम बाबू, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, वेद प्रकाश राय, जयकान्त पाण्डेय, चन्द्रदीप मौर्या, कांस्टेबल अरविन्द यादव एवं श्रीकान्त यादव शामिल रहे।

Show More
Back to top button