मनावर, जिला धार। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका पार्षद नारायण सोनी की माताजी, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता नारायण सोनी की सासूमां श्रीमती गुलाब बाई सोनी का गत दिनों देवलोकगमन हो गया। जिसकी सूचना पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मनावर स्थित उनके निज निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत श्रीमती गुलाब बाई सोनी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती गुलाब बाई सोनी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार सहित भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भी शोकाकुल सोनी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत श्रीमती गुलाब बाई सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों से मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ऐसे दुखद समय में पूरा समाज और संगठन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को इस कठिन घड़ी में ईश्वर से संबल प्रदान करने की कामना की।