
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी के निर्देशन एवं अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मागदर्शन में तथा एसडीओपी मोनिका सिंह तथा थाना प्रभारी इश्वर सिंह चौहान के नेतृत्व में सायबर क्राईम धार तथा पुलिस चौकी उमरबन के द्वारा 16.10.2025 को ग्राम बोहरला में कार्यवाही करते हुए आरोपी दीपसिंह पिता दशरथ भिलाला के घर के आंगन में से कुल 06 प्लास्टिक की बोरियों में रखा कुल 18.450 किलो ग्राम गांजा कीमती 3,69,000 रूपये का जप्त किया गया।
16.10.2025 को सायबर क्राईम प्रभारी को मुखबिर से सुचना मिली कि ग्राम बोहरला में दीपसिंह पिता दशरथ अपने घर के आंगन में गांजा बेचने के लिये प्लास्टिक की थैलियों में भर रहा है यदि तत्काल दबिश दी गई तो अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा आरोपी दोनो को पकडा जा सकता है। जिस पर सायबर क्राईम शाखा तथा पुलिस चौकी उमरबन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आरोपी दीपसिंह पिता दशरथ उम्र 30 साल जाति भिलाला निवासी ग्राम बोहरला के घर के आस पास पहुंचकर घेराबंदी कर घर के आंगन में रखी प्लास्टिक की कुल 06 बोरियों में रखा मादक पदार्थ गांजा कुल 18.450 किलो ग्राम कीमती कुल 3,69,000/- रूपये का जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना मनावर पर अपराध क्रमांक 676/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी इश्वर सिंह चौहान, उनि प्रशांत गुंजाल, उनि अश्विन चौहान, सउनि दिलीपसिंह वसुनिया, प्रआर रूपेश, सुरज, बलराम, अनिल, तथा आरक्षक अरविंद, कपिल, गंगाराम, भानु प्रताप आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
